ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

फ्रेंचाइजी शोरूम मैनेजर ने की 7.50 लाख रुपये का फ्रांड

हापुड।

नामचीन कंपनी के फ्रेंचाइजी शोरूम मैनेजर अंकिश शर्मा ने स्टाफ के दो सदस्यों संग को मिलकर करीब 7.58 लाख रुपये का गबन कर लिया और फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपितों के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

एम एस इलिशा क्लोथ हाउस की पार्टनर ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के गढ़ रोड पर स्थित लुईस फिलिप शोरूम में अंकिश शर्मा को नवंबर 2024 में कंपनी के एरिया बिजनेस मैनेजर हौसला मिश्रा द्वारा मैनेजर नियुक्त किया गया था। अंकिश पर स्टाक के रखरखाव, बिक्री बिलिंग, रुपयों और अन्य खर्चों की पूरी जिम्मेदारी थी। नौ जुलाई 2025 को अंकिश ने अपनी बेटी का दाखिला कराने की बात कहकर प्रयागराज जाने के लिए छुट्टी ली। इसके बाद वह – लौटा नहीं। फोन पर टालमटोल करता – रहा और अंत में फोन बंद कर दिया। शक होने पर 12 अगस्त 2025 को
कंपनी द्वारा आडिट कराया गया, जिसमें पता चला कि 172 पीस कपड़े जिनमें शर्ट, ट्राउजर, सूट, टी-शर्ट, जींस, ब्लेज़र आदि शामिल थे।

इन्हें बेचकर आरोपित ने लगभग 4.90 लाख हड़प लिए। इस माल को बिना बिल बेच दिया गया। इसके अलावा बिक्री से मिले 1.85 लाख रुपये और अन्य खर्चों के लिए दी गई राशि भी आरोपित ने हड़प ली। इस प्रकार आरोपित ने कुल सात लाख 57 हजार 929 रुपये का गबन किया है। गबन में प्रयागराज के अंकिश शर्मा के साथ मोहल्ला कोटला मेवातियान का अब्दुल अजीम उर्फ जोहान और हाफिजपुर के गांव चितौली का देवेंद्र कुमार भी शामिल है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

One Comment

  1. It’s fascinating how platforms now emphasize skill development alongside entertainment. A structured approach, like the verification process at abc8vip, could really benefit players seeking long-term success. Interesting read!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page