प्रेमी की बेवफाई से क्षुब्ध होकर प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान, छोड़ा सोसाइड नोट

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक युवती ने अपने प्रेमी के शादी से इंकार व परिजनों की रजामंदी ना होने से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर सोसाइड कर लिया और एक सोसाइड नोट छोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के एक मोहल्ला निवासी युवती अपनी मां के साथ नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। इसी कम्पनी में काम करने वालें एक युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए, लेकिन परिजन इस रिश्ते से नाखुश थे। परिजनों की असहमति और प्रेमी के शादी से इंकार करने के बाद युवती (24) ने देर रात अपने घर में सोसाइड नोट लिखकर फांसी लगाकर जान दे दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच सोसाइड नोट को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।












