News
प्रमोद कांग्रेस से छह साल को निष्कासित
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/05/screenshot_2024-05-05-12-18-24-72_7352322957d4404136654ef4adb645047E2916638213102954101.jpg?resize=300%2C264&ssl=1)
हापुड़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य प्रमोद कात्यायन पर शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था। इस मामले में प्रमोद कात्यायन ने 17 अप्रैल को स्पष्टीकरण दिया था, उक्त स्पष्टीकरण से प्रदेश कांग्रेस कमेटी संतुष्ट नहीं है। उत्तर प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य श्याम किशोर शुक्ल ने प्रमोद को तत्काल प्रभाव से छह साल को निष्कासित कर दिया।