प्रधान पर फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर चुनाव जीतने का आरोप, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव प्रधान पर फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर चुनाव जीतने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
पिलखुवा की ग्राम पंचायत रघुनाथपुर चंदपुरा के प्रधान
हेमचंद पर आरोप है कि उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग का कूटरचित व फर्जी प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर आरक्षित श्रेणी का लाभ लिया।
शिकायत में कहा गया कि प्रमाणपत्र वास्तविक नहीं है और उसी के आधार पर चुनावी लाभ व अन्य सुविधाएं हासिल की गई। 23 फरवरी 2026 को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय
से जांच संबंधी पत्र जारी हुआ। इसके अगले दिन 24 फरवरी को सहायक विकास अधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक को पत्र भेजकर स्पष्ट रूप से प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए।
संबंधित पत्र की प्रति साक्ष्य के रूप में संलग्न की गई। प्रशासनिक पत्राचार के बाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि रिकॉर्ड की गहन जांच कराई जा रही है, यदि आरोप पुष्ट हुए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












