ATMS College of Education Menmoms
News

प्रधानमंत्री मोदी की वजह से पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन – पं.सुनील भराला

हापुड़। उ.प्र.श्रम बोर्ड के अध्यक्ष व भाजपा नेता पं.सुनील भराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ विदेशों में भारत की सम्मान बढ़ा है, बल्कि देश के भीतर भी गरीब, वंचित, किसान, महिला समेत सभी वर्गों का समेकित विकास हुआ है

पं.भराला यहां श्रीनगर में समाजसेवी सौरभ शर्मा के आवास पर वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग,जाति के लिए कल्याणकारी योजनाओं को ला रही है। जिसमें सभी लाभ उठा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किसानों के हुए आंदोलन पर बोलते हुए भाजपा नेता भराला ने कहा कि पीएम मोदी ने किसानों के लिए रिकार्ड तोड़ कार्य किए। ढ़ाई एकड़ से कम जमीन वालें किसानों का 38 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया।किसान निधि योजना के तहत कमजोर किसानों को 6 हजार रुपए प्रतिवर्ष दिया गया।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने किसानों के फायदें के लिए तीन कानून बनाएं थे, परन्तु किसान आंदोलन के नाम पर कलंक एक तथाकथित नेता ने कानून रद्द करवाकर किसानों को भारी नुक्सान पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि पहले समस्याओं के लिए समाधान के लिए टुकड़ों में कदम उठाए जाते थे, लेकिन मोदी सरकार ने पहली बार समस्याओं के संपूर्ण समाधान की योजनाएं बनाई और उन्हें सफलतापूर्वक लागू करने का भी काम किया।

उन्होंने कहा कि शौचालय, पक्का मकान, बिजली कनेक्शन, गैस सिलेंडर, नल से जल जैसी योजनाएं इसका प्रमाण हैं।

भाजपा नेताओं के अनुसार 2014 की तुलना में 2023 में सभी फसलों के समर्थन मूल्य में लगभग दोगुना वृ्द्धि‍ की गई है। जबकि लागत मूल्य के रूप में खाद की स्थिर है और पूरे देश में किसानों के लिए बिजली लगभग फ्री है। इसके अलावा 11.39 करोड़ किसानों को छह हजार सालाना के मानदेय से उनके बीज खरीदने के लिए कर्ज नहीं लेना पड़ रहा है। इसके अलावा दुध, बागवानी आदि के उत्पादन में हुई बढ़ोतरी से किसानों की स्थिति 2014 की तुलना में निश्चित रूप से बेहतर हुई है।

इस अवसर पर सौरभ शर्मा, अनुज शर्मा ,संदीप शर्मा, राजेश शर्मा, भारत कौशिक ,आकाश शर्मा, नीरज शर्मा,हरेंद्र शर्मा, जुगल किशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page