पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गृहकलेश से आत्महत्या की आशंका

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गृहकलेश से आत्महत्या की आशंका
हापुड़। हापुड़ के दोयमी रेलवे फाटक के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला गृहकलेश के कारण आत्महत्या का लग रहा है।
घटना सुबह करीब साढ़े 7 बजे की है। स्थानीय लोगों ने दोयमी रेलवे फाटक के पास एक पेड़ से युवक का शव लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और शिनाख्त शुरू की।
मृतक की पहचान विद्यानगर निवासी पंकज के रूप में हुई है। मूल रूप से वह सीतापुर जिले के लहरपुर थाना क्षेत्र के कुटी सिकोली गांव का रहने वाला था। हापुड़ में रहकर पंकज गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।











