पीड़ित ने दरोगा पर 50 हजार की रिश्वत लेकर जेल भेजने का लगाया आरोप, एसपी ने दिए जांच के निर्देश

हापुड़।
थाना सिंभावली क्षेत्र निवासी एक युवक ने दंबगों पर मारपीट कर जानलेवा हमले पर आरोपी पर कार्रवाई के बजाए उसे ही 50 हजार रुपए की रिश्वत लेकर जेल भेजने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।
सिम्भावली निवासी पीड़ित युवक कपिल के भाई के भाई मेहर सिंह ने बताया कि 17 जून 2025 को उसके भाई पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला
किया था। हमलावरों ने कपिल पर राड और धारदार हथियारों से कई वार किए। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। जब उन्होंने सिंभावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उल्टा उनके भाई पर ही मामला दर्ज कर दिया। पीड़ित की सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच भी नहीं कराई गई। मजबूरन, कपिल का इलाज सिखेड़ा सरकारी अस्पताल और फिर मेरठ के रीता अस्पताल में कराया गया। भाई ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, फिर आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज की। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने कहा है कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। जांच की जा रही है।












