पासपोर्ट मोबाइल वैन का प्राधिकरण वीसी डॉ. नितिन गौड़ ने किया शुभारंभ, 30 व्यक्तियों ने बनवाया पासपोर्ट

पासपोर्ट मोबाइल वैन का प्राधिकरण वीसी ने किया शुभारंभ, 30 व्यक्तियों ने बनवाया पासपोर्ट
हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के वीसी डॉ नितिन गौड़ की पहल पर सोमवार को प्राधिकरण परिसर में पासपोर्ट मोबाइल वैन का प्राधिकरण वीसी ने शुभारंभ किया। जिसमें 30 व्यक्तियों ने पासपोर्ट बनाए गए।
गाजियाबाद स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस के तत्वावधान में सोमवार को हापुड़ जिलें के लोगों के लिए पासपोर्ट मोबाइल वैन का प्राधिकरण वीसी डॉ नितिन गौड़ व क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया।
प्राधिकरण परिसर में आयोजित अस्थाई कैंप में सीनियर कन्सल्टेन्ट तेजेन्द्र आनन्द द्वारा लगभग 30 व्यक्तियों के पासपोर्ट प्रक्रिया को पूर्ण किया गया।
वीसी डॉ नितिन गौड़ ने बताया कि चार अगस्त से 6 अगस्त व 11 अगस्त से 13 अगस्त तक पासपोर्ट बनाए जायेंगे।












