ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

पाक परस्त संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद अब धौलाना में भी दो संदिग्ध पुलिस हिरास्त में , स्थानीय पुलिस समेत केंद्रीय एजेंसियों भी जांच में जुटी

हापुड़:

मसूरी के नाहल और कौशांबी में पाक परस्त संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तानी गैंगस्टर और आईएसआई के लिए काम करने वाले शहजाद भट्टी के संपर्क में रहने वाले धौलाना से दो युवकों को उठाया है। संदिग्ध आरोपी और उसका भतीजा लगातार पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। उससे स्थानीय पुलिस के साथ ही कई केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं। बताया गया है कि गिरफ्त में आया संदिग्ध पाकिस्तान में बैठे कुछ लोगों से लगातार संपर्क में था और उसने कुछ फोटो और वीडियो भी भेजे हैं। हालांकि फिलहाल पुलिस के अधिकारी कुछ ज्यादा बयान देने से बच रहे हैं।एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद पूरी जानकारी दी जायेगी।

जानकारी के अनुसार धौलाना के गांव देहरा निवासी दो युवकों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद खुफिया टीम ने उनकी निगरानी शुरू कर दी थी। दो दिन तक सर्विलांस के जरिए उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के बाद मंगलवार को पुलिस टीम ने छापेमारी कर देहरा निवासी एक आरोपी को धर दबोचा।बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक के पाक से जुड़े कुछ लोगों के संपर्क में था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह कब से और किन-किन लोगों के संपर्क में था तथा किस माध्यम से सूचनाएं साझा की जा रही थीं। जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के प्रयास में हैं।

शहजाद भट्टी पाकिस्तान का कुख्यात गैंगस्टर है और आईएसआई के साथ मिलकर काम करता है। शहजाद दुबई और अन्य शहरों में रहकर गैंग चला रहा है। भट्टी का लिंक बलूचिस्तान के फारुख खोकर गैंग से भी है। शहजाद ने पिछले साल एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या कराई थी। आरोपी ने हत्यारोपी जीशान अख्तर को भारत से बाहर भगाया था। शहजाद और भारत के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच अदावत है। दोनों के बीच गैंगवार भी होती रही है। लॉरेंस के भाई अनमोल को
एनआईए ने गिरफ्तार किया और भारत लेकर आए थे, उसी समय शहजाद से जान का खतरा बताया था।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page