News
पत्रकार व अधिवक्ता की माता जी का निधन , वकीलों व पत्रकारों ने जताया शोक

पत्रकार व अधिवक्ता की माता जी का निधन , वकीलों व पत्रकारों ने जताया शोक
हापुड़। सपनावत निवासी पत्रकार व अधिवक्ता बृजेश गहलौत की माताजी का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन पर वकीलों व पत्रकारों ने शोक जताते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जानकारी के अनुसार धौलाना के सपनावत निवासी अधिवक्ता व पत्रकार बृजेश गहलौत की माता जी रूपवती देवी लम्बे समय से बीमार चल रही थी। आज सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन पर गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।












