News
नाव में PCS अधिकारी का शव बरामद, हार्ट अटैक के चलते हुई मौत

नाव में PCS अधिकारी का शव बरामद, हार्ट अटैक के चलते हुई मौत
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के बृजघाट में बुधवार को रामपुर जिले में तैनात एक पीसीएस अधिकारी का गंगा-स्नान करते समय नाव में शव मिला। अधिकारी की मौत हार्टअटैक होने से बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के बृजघाट गंगा नदी में नाव में सवार रामपुर जिले के निदेशालय एवं मुद्रणालयवार में तैनात ज्वाइंट डायरेक्टर व अलीगढ़ निवासी बच्चू सिंह का हार्ट अटैक होने से मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच शव बरामद कर परिजनों को सूचना दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।












