ATMS College of Education Menmoms
News

धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा संपन्न औद्योगिक विकास, सुरक्षा, सामाजिक सरोकारों एवं आगामी योजनाओं पर हुआ विस्तृत मंथन


धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा संपन्न औद्योगिक विकास, सुरक्षा, सामाजिक सरोकारों एवं आगामी योजनाओं पर हुआ विस्तृत मंथन

धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (DIA) की वार्षिक आम सभा में नीति राघव रीजेंसी में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में उद्यमी सदस्यों ने भाग लिया।

सभा की शुरुआत में एसोसिएशन के सचिव श्री धीरज चुघ ने संस्था की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए बीते वर्ष में एसोसिएशन द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी तथा भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया।

औद्योगिक एवं आधारभूत विकास में योगदान

सचिव श्री चुघ ने बताया कि धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए एसोसिएशन द्वारा निरंतर प्रयास किए गए हैं। क्षेत्र में लगभग 1500 मीटर सड़क एवं दोनों ओर नालियों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है। इसके अतिरिक्त PWD द्वारा लगभग 1000 मीटर नालियों का निर्माण भी संपन्न कराया गया है।
औद्योगिक क्षेत्र के पार्क के चारों ओर स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था HPDA के सहयोग से पूरी की गई है, जिससे रात्रिकालीन सुरक्षा एवं सौंदर्य में वृद्धि हुई है।
उन्होंने बताया कि सड़कों के किनारे लगभग 15 फीट की दूरी पर छायादार वृक्षारोपण का प्रस्ताव है, साथ ही उनके संरक्षण एवं रख-रखाव की विस्तृत योजना भी तैयार की जा रही है।
क्षेत्र में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है तथा जर्जर विद्युत लाइनों एवं खंभों का नवीनीकरण भी कराया गया है।

सुरक्षा एवं सुविधाओं का विस्तार

उद्यमियों की बैठकों एवं गतिविधियों के लिए सुसज्जित सोसायटी भवन की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से औद्योगिक क्षेत्र के चारों ओर CCTV कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।
सोसायटी भवन में 20,000 लीटर जल भंडारण की व्यवस्था तथा 25 किलोग्राम क्षमता की ABC अग्निशमन ट्रॉली उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही नालियों की नियमित सफाई एवं रख-रखाव के लिए भी योजना बनाई गई है।

सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका

समाज सेवा के क्षेत्र में DIA की भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया गया कि धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में पिछले 28 वर्षों से उद्यमियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से भव्य कांवड़ सेवा शिविर का निरंतर आयोजन किया जा रहा है।
शिव मंदिर का सुव्यवस्थित संचालन एवं नियमित पूजन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त दीपावली मिलन समारोह एवं होली मिलन समारोह प्रतिवर्ष सामूहिक रूप से आयोजित किए जाते हैं।
संस्था द्वारा गौशाला में गोवंश की देखभाल एवं चारे की व्यवस्था में निरंतर सहयोग दिया जा रहा है। हापुड़ शहर की प्राचीन संस्था “श्री राम लीला महोत्सव समिति” को पिछले लगभग 15 वर्षों से रामलीला आयोजन हेतु सहयोग प्रदान किया जा रहा है। साथ ही हापुड़ एवं धीरखेड़ा क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों एवं धार्मिक संस्थाओं को भी समय-समय पर यथाशक्ति सहयोग दिया जाता रहा है।

संगठनात्मक मजबूती

सचिव ने बताया कि वर्तमान में DIA से जुड़े उद्यमी सदस्यों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है, जो संस्था की मजबूती और विश्वास का प्रमाण है। इसके साथ ही धीरखेड़ा क्षेत्र के आसपास स्थित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के सामाजिक कार्यों में भी एसोसिएशन सक्रिय भूमिका निभा रही है।

विशेष प्रस्तुतियाँ

मीटिंग में ORRIS GROUP के अधिकारियों द्वारा अपने नए प्रोजेक्ट “PROJECT – MONARQUE” के बारे में जानकारी दी गई। यह प्रोजेक्ट यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित 4.22 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित है तथा इसके अंतर्गत लगभग 100 एकड़ की रेजिडेंशियल टाउनशिप विकसित की जा रही है, जिसमें लगभग 1500 आवासीय यूनिट्स प्रस्तावित हैं।
इसके अलावा गाजियाबाद से आए बालाजी जेनसेट के प्रतिनिधियों ने जैक्सन कमिन्स ब्रांड के नवीनतम जेनसेट्स की जानकारी दी तथा CPCB4 मानकों के अनुरूप नई सीरीज़ एवं उन्नत तकनीक के बारे में विस्तार से बताया।
सभा का मंच संचालन श्री लवलीन गुप्ता द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। अंत में अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता ने सभी सदस्यों, अतिथियों एवं वक्ताओं का धन्यवाद करते हुए संस्था को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने हेतु सामूहिक सहयोग का आह्वान किया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

2 Comments

  1. Youre so cool! I dont suppose Ive learn anything like this before. So good to search out any individual with some unique ideas on this subject. realy thanks for starting this up. this web site is something that is needed on the internet, someone with a bit of originality. useful job for bringing one thing new to the internet!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page