News
देवनंदिनी अस्पताल की पार्किंग से चोर कर्मचारी के 1.80 लाख से भरा टिफिन लेकर हुआ फरार

देवनंदिनी अस्पताल की पार्किंग से चोर कर्मचारी के 1.80 लाख से भरा टिफिन लेकर हुआ फरार
हापुड़ । थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित देवनंदिनी अस्पताल की पार्किंग से चोर कर्मचारी की बाईक में रखे 1.80 लाख से भरा टिफिन को लेकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ निवासी निजामुद्दीन देव नंदिनी अस्पताल में कर्मचारी हैं। शुक्रवार शाम को ड्यूटी समाप्त करके बाईक से घर जाने की तैयारी में था, तभी बाईक से एक चोर टिफिन दे भागा।
पीड़ित ने बताया कि उसने जमीन बेची है। जिसके एडवांस 1.80 लाख रुपए आए थे,जो उसने टिफिन में रख दिए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।












