दावत के बहाने नाबालिग के साथ खेत में ले जाकर किया रेप, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्ष की किशोरी से गन्ने के खेत में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन युवकों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
पीड़ित पिता ने बताया कि 16 नवंबर की शाम किशोरी को गांव के वंश ने दावत का बहाने ई-रिक्शा में बैठाया। ई-रिक्शा जिशान का था व सूरज भी उसके साथ था। तीनों ने उसे छिजारसी रोड की ओर ले जाकर सिगरेट पिलाई। गन्ने के खेत में वंश ने दुष्कर्म किया। वंश ने किशोरी को हत्या की धमकी भी दी। सूरज व जिशान निगरानी करते रहे। घटना के बाद तीनों ने किशोरी को पिलखुवा बस अड्डे पर लाए। वहां एक बाइक सवार से लिफ्ट दिलाकर परतापुर चौराहे पर छोड़ दिया। सीओ ने बताया कि सभी आरोपित चिह्नित हैं। गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।












