ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

तेज रफ्तार गाड़ी ने बाईक को मारी टक्कर, बाईक सवार दो होमगार्ड घायल, दिल्ली रैफर

हापुड़।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने एक बाईक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार दो होमगार्ड गंभीर रुप से घायल हो गए। एक होमगार्ड को दिल्ली रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के
ग्राम मुबारिकपुर सलामतपुर निवासी टीकम सिंह हाफिजपुर थाने में तैनात हैं। शुक्रवार को वह अपने दूसरे होमगार्ड साथी महिपाल के साथ ड्यूटी खत्म कर बाईक से घर लौट रहे थे, तभी गांव सलाई ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाईक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर दूर जा गिरे।

घायल होमगार्ड्स में टीकम सिंह की हालत सबसे ज्यादा खराब है। पहले हापुड़ अस्पताल लाए गए, फिर मेरठ और आखिर में डॉक्टरों ने दिल्ली के एम्स रेफर कर दिया। अभी वहां वेंटिलेटर पर हैं। दूसरे होमगार्ड महिपाल को भी चोटें आई हैं, लेकिन खतरे से बाहर हैं।

थाना प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि सलाई ओवर ब्रिज और आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए जा रहे हैं। गाड़ी का नंबर और चालक जल्द पकड़ा जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page