News
ड्रोन कैमरे व तेंदुए से परेशान हैं गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र निवासी, डीएम से की समाधान की मांग

ड्रोन कैमरे व तेंदुए से परेशान हैं गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र निवासी, डीएम से की समाधान की मांग
, हापुड़।
जिलें के गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में काफी समय से तेंदुए व रात्रि में ड्रोन कैमरे के आंतक से लोग परेशान हैं। डर के चलते लोगों ने अपने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने शूरू कर दिए। लोगों ने डीएम से समाधान की मांग की है।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में काफी समय से ग्रामीणों ने अनेक गांवों में तेंदुआ दिखाई दिए जाने की सूचना वन विभाग को दी, परन्तु लम्बा समय बीत जाने पर भी विभाग तेंदुआ पकड़ने में असफल रहा,जिस कारण ग्रामीण अपने खेतों में रात के समय नहीं जा पा रहे हैं।
अब ग्रामीणों ने क्षेत्र के गांव टोडरपुर और हिम्मतपुर में खेतों में तेंदुआ दिखाई देने का दावा करते हुए वन विभाग को वीडियो सौंपी है और वन विभाग से पिजंरा लगवाने की मांग की है।
वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि लगातार क्षेत्र में टीम निगरानी कर रही है।
उधर सिम्भावली क्षेत्र में रात में आसमान में ड्रोन उड़ने से लोगों की नींद उड़ी हुई है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ड्रोन उड़ने की सूचनाएं सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही थीं।इसी बीच, माधापुर गांव में ड्रोन के उड़ने के बाद चार घरों में डकैती की घटना हुई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना। ग्रामीण रात में पहरा
रहे हैं और अपने घरों के बाहर कैमरे लगवा रहे हैं।
थानाध्यक्ष सुमित तोमर ने बताया कि मामले में जांच चल रही है ।












