M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

ट्रेन की चपेट में आने से कारोबारी की मौत, शव की शिनाख्त

ट्रेन की चपेट में आने से कारोबारी की मौत, शव की शिनाख्त

हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसे में मीट कारोबारी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बस अड्डा चौकी के अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मोहल्ला खटीकान का निवासी था और मीट का कारोबार करता था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर परिवार के लोग भी घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi

Agarwal Sabha Election


RCC House by Pranav Verma


Brainwaves International


JMS World School


J P Public School


Kidzee


Indraprashtha Group of Institution



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page