जिलें में बिना फिटनेस दौड़ रहे 30 स्कूली वाहन, डीएम ने दी सख्त चेतावनी, ई-रिक्शा-वैन पर रोक के निर्देश

जिलें में बिना फिटनेस दौड़ रहे 30 स्कूली वाहन, डीएम ने दी सख्त चेतावनी, ई-रिक्शा-वैन पर रोक के निर्देश
हापुड़।
जिलें में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई।
बैठक में सामने आया कि जनपद में अभी भी 30 विद्यालयी वाहन बिना फिटनेस के संचालित किए जा रहे हैं। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की ।
बैठक में स्कूली वाहनों की सुरक्षा के लिए मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अभियान के तहत परिवहन, शिक्षा, पुलिस व अन्य विभाग समन्वय कर बिना फिटनेस और मानक विहीन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
डीएम कविता मीना ने कहा कि कई विद्यालयों में बच्चों को लाने-ले जाने के लिए ई-रिक्शा और वैन का प्रयोग किया जा रहा है जो सुरक्षित नहीं है। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि वे अभिभावकों को ऐसे वाहनों में बच्चों को न भेजने के लिए प्रोत्साहित करें। बच्चों को केवल विद्यालय से संबद्ध अधिकृत वाहनों से ही लाया-ले जाया जाए। ओवरस्पीड पर नियंत्रण के लिए जनपद में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं ओवरस्पीड के कारण हो रही हैं। इसे रोकने के लिए एन एच आई ए मुरादाबाद एवं गाजियाबाद खंड को नेशनल हाईवे- 9 पर ओवरस्पीड कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए।















