ATMS College of Education Menmoms
News

जिलें के कस्तूरबा विद्यालय के बच्चों ने किया नेहरू तारामंडल व प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण , बीएसए ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिलें के कस्तूरबा विद्यालय के बच्चों ने किया नेहरू तारामंडल व प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण , बीएसए ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हापुड़। बेसिक शिक्षा विभाग के शैक्षणिक भ्रमण के मद्देनजर जिलें के कस्तूरबा विद्यालयों के बच्चों ने दिल्ली में जाकर शैक्षिक एक्सपोजर विजिट के तहत नेहरू तारामंडल व प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया।

बीएसए रितु तोमर ने बस को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि
इस प्रकार की शैक्षिक यात्राएं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास वृद्धि तथा राष्ट्रीय धरोहरों के प्रति जागरूकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

डीसी बालिका शिक्षा पूजा सैनी ने बताया कि जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र व विकास क्षेत्र हापुड़ ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र की छात्राओं को नेहरू तारामंडल एवम् प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण करवाया गया।

उन्होंने बताया कि इस भ्रमण से छात्राओं ने देश की सौरमंडल की संरचना, पृथ्वी का निर्माण, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, राष्ट्रीय संस्थानों एवं उनके महत्व का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर बीईओ देशराज वत्स,मनोज गुप्ता, जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा)पूजा सैनी, प्रवीण शर्मा, भारत शर्मा, सोनवीर सिंह सहित समस्त शिक्षक मौजूद थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page