ATMS College of Education Menmoms
News

जाम के लिए नासूर बन चुके गोल मार्केट से नगर पालिका ने हटवाया अतिक्रमण, दुकानदारों से हुई नोंक-झोंक

जाम के लिए नासूर बन चुके गोल मार्केट से नगर पालिका ने हटवाया अतिक्रमण, दुकानदारों से हुई नोंक-झोंक

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/रिशु सिंह)।

हापुड़ के कनाट प्लेस कहे जाने वालें गोल मार्केट में भीषण अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को पुलिस के साथ नगर पालिका अधिकारियों ने जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया,जिसको लेकर नगर पालिका व दुकानदारों में नोंक-झोंक हुई ।

जानकारी के अनुसार हापुड़ की महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा पसंदीदा बाजार गोल मार्केट में मयूरी,ढेले वालें व दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है,जिस कारण तीस फुट की सड़क दस फुट की रह गई है। जिससे लोगों का निकलना दुर्भर हो रहा है। बाजार में कुछ मनचलों ने भी ठेले लगा रखे हैं,जिस कारण बाजार आती जाती युवतियों से भी आए दिन छेड़-छाड़ होती है।

काफी शिकायतों के बाद मंगलवार को नगर पालिका के अधिकारियों ने लाव लश्कर व पुलिस के साथ बाजार में पहुंच अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान नगर पालिका अधिकारियों से दुकानदारों की नोंक-झोंक भी हुई।

टैक्स सुप्रिटेंडेंट सुभाष कुमार ने दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण ना करने की चेतावनी दी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button