News
जमीन बेचने के नाम पर पत्रकार के रिश्तेदारों से 45.80 लाख रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज

जमीन बेचने के नाम पर 45.80 लाख रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से पांच बीघा जमीन बेचने के नाम पर एंडवास के नाम पर 45.80 लाख रुपए की ठगी कर ली। एसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
बाबूगढ़ के गांव धनावली उर्फ अट्टा निवासी सागर त्यागी ने बताया कि 10 जून को प्रोपर्टी डीलर सोनू पाल , गुलबीर, हर्ष गोयल और योगीपाल के साथ ग्राम धनावली उर्फ अट्टा में राजसिंह उर्फ रिंकू के यहां जमीन खरीदने के लिए गए थे, जहां जमीन मालिक राजसिंह, राजसिंह की माता राजेश्वरी, राजसिंह का भाई प्रियांशू, ऋतिक से पांच बीघे पक्की जमीन का सौदा 36 लाख 11 हजार में एक करोड़ 80 लाख में तय हो गया और 95 हजार रुपए बयाना दे दिया था।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी जमीन मालिक ने लोन उतारने के लिए कई बार में कुल 45.80 लाख रुपए एडवांस में ले लिए थे।
उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री का टाईम होने पर आरोपी रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री करने नहीं आए और जब वे उनके घर पहुंचे,तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित धनौरा निवासी पत्रकार विवेक त्यागी के रिश्तेदार हैं।
पीड़ित ने गुरुवार को एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह से मिलकर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उनके रूपए वापस दिलवाने की गुहार लगाई थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












