छोटा हाथी व कार में हुई जबरदस्त टक्कर, वाहन में सवार महिलाओं व बच्चों सहित 23 घायल
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/img-20240329-wa00897189425840591916099-1024x768.webp?resize=780%2C585&ssl=1)
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर गुलावठी से सिम्भावली जा रहा छोटा हाथी व कार की टक्कर में छोटा हाथी सवार महिलाओं व बच्चों सहित 23 घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से नौ लोगों को बाहर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सिम्भावली रोजा खोलनें एक परिवार के 23 सदस्य गुलावठी से सिम्भावली जा रहे थे, तभी बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता पुल के निकट एक वेगनआर कार से टक्कर हो गई। जिससे छोटा हाथी सवार महिलाओं व बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
उधर से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को बाहर निकाला। इस बीच कार चालक फरार हो गया। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां नौ लोगों की हालत गंभीर देख मेरठ रैफर कर दिया। इस बीच अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-31-42_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E24907589915983866181-300x151.webp?resize=300%2C151&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-06-51_7352322957d4404136654ef4adb645047E23111260182146410040-300x173.webp?resize=300%2C173&ssl=1)