छत का मलबा गिरने से पिता बेटी घायल , अस्पताल में भर्ती

छत का मलबा गिरने से पिता बेटी घायल , अस्पताल में भर्ती
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले में देर रात एक मकान की छत का मलबा अचानक गिरने से नीचे सो रहे पिता बेटी घायल हो गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला नबी करीम में सोनू अपने परिवार के साथ रहता है।
पीड़ित ने बताया कि रात में खाना खाकर परिवार के सदस्य सो गए थे,देर रात अचानक छत का मलबा गिर गया। जिसकी चपेट में आकर वे और उसकी बेटी घायल हो गए।
चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिजनों व मौहल्ले वासियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचना दी।
मौहल्ले वासियों ने प्रशासन से गरीब परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।












