News
घर से भागकर की थी लव मैरिज,दहेज की मांग पूरी ना करनें पर पति ने गला दबाकर किया हत्या का प्रयास, विरोध करनें पर दिया तीन तलाक
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-20-11-12-02-66_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe77E2280200475367062597-265x300.webp?resize=265%2C300&ssl=1)
हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष ने विवाहिता को घर से निकाल दिया और पति ने तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-06-51_7352322957d4404136654ef4adb645047E25337872319309821341-300x173.webp?resize=300%2C173&ssl=1)
हापुड़ पीड़िता ने बताया कि उसने 8 अक्तूबर 2022 को घर से भागकर शादी की थी। उसके पति ने उसे पिलखुवा में अलग-अलग स्थानों पर रखा था शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख की मांग कर रहे थे। 18 मार्च को पति और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने जान से मारने की नीयत से गला दबाया। पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-31-42_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E24516195963249065573-300x151.webp?resize=300%2C151&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-35-20_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E27100648841745458762-479x1024.webp?resize=479%2C1024&ssl=1)