ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

गर्भवती पत्नी से मारपीट कर जबरन बनाएं शारीरिक संबंध, हुआ गर्भपात

हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने पति पर मारपीट, यौन उत्पीड़न करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी तीन मई 2023 को जिला गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र के सेवा नगर गली नंबर चार निवासी युवक के साथ हुई थी। कुछ महीने पहले से ही व पति से परेशान होकर वह हापुड़ के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रह रही है। आरोप है कि आठ मार्च 2026 की सुबह उसका पति अचानक उसके मकान पर पहुंच गया। आरोप है कि पति ने आते ही उसके साथ जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट
की। शोर होने पर बच्चा रोने लगा तो आरोपी ने बच्चे को भी बेड पर जोर से फेंक दिया।

आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके बाल पकड़कर उसके सिर को दीवार पर लगे शीशे से दे मारा और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं।

महिला ने बताया कि वह उस समय गर्भवती थी और पति द्वारा की गई मारपीट व जबरदस्ती के कारण उसे रक्तस्राव होने लगा। पुलिस को सूचना न दे, इसके लिए आरोपी ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। महिला का आरोप है कि उसका पति अक्सर झूठा आरोप लगाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले की शिकायत एसपी से हुई थी। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page