News
खेत में निकला अजगर,मचा हड़कंप

खेत में निकला अजगर,मचा हड़कंप
हापुड। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के गांव रसूलपुर में धान के खेत में एक अजगर को देखकर खेत में काम करने गए ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई।
ग्राम प्रधान रसूलपुर के अमित प्रधान नै बताया कि उनके धान के खेत में दस फुट लम्बा अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।