ATMS College of Education Menmoms
News

कारगिल शहीद नायक राज सिंह के परिजनों को घर जाकर डीएम, एसपी ने किया सम्मानित

कारगिल शहीद नायक राज सिंह के परिजनों को घर जाकर डीएम, एसपी ने किया सम्मानित
, हापुड़।
बुलन्दशहर निवासी व कारगिल शहीद नायक राज सिंह के परिजनों को शनिवार को डीएम अभिषेक पाण्डेय व एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित उनके घर पर जाकर परिजनों को सम्मानित कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर तहसील के खंगावली गांव में  चंदन सिंह मलिक एवं श्रीमती उम्मेद कौर के परिवार में राजसिंह का 1975 जन्म हुआ था। 1993 को वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे।
ऑपरेशन विजय में, 6 जुलाई 1999 को सिपाही राज सिंह चार्ली कंपनी की 4 प्लाटून के अग्रणी सैनिक थे। शत्रु की भारी गोलीबारी में भी उन्होंने प्लाटून को लक्ष्य की और निर्देशित किया और हथगोला फेंककर एक शत्रु बंकर नष्ट कर दिया। इसके पश्चात वह पहले सैनिक थे जिन्होंने पलटवार के लिए ध्यान केन्द्रित कर रहे शत्रु का पता लगाया और उससे लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उनका परिवार बाबूगढ़ स्थित मौहल्ला सैनिक विहार में रहने लगा था।
कारगिल दिवस पर डीएम अभिषेक पाण्डेय व एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने शनिवार को उनके घर पहुंचकर परिजनों को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।‌


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page