कक्षा एक में पढ़ने वाले मासूम बच्चें से बस कडेक्टर ने किया बेड टच, डीएम ने की मासूम से बात , जांच के दिए निर्देश

हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/ रिशु सिंह)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक प्राईवेट स्कूल में कक्षा एक पढ़ने वाले पांच वर्षीय मासूम बच्चें से बस कडेक्टर ने गोद में लेकर बेड टर्च किया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने डीएम से शिकायत की,जिस पर डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के एक प्राईवेट स्कूल से 12 किमी दूर रहने वालें परिवार ने अपने पांच वर्षीय मासूम बच्चें का एडमिशन कक्षा एक में करवाया था और घर से स्कूल आने जानें के लिए स्कूल बस में भेजते थे।
परिजनों के अनुसार तीन दिन पूर्व उनके मासूम बेटा स्कूल से आने के बाद गुम सुम हो गया। खाना भी नहीं खा रहा था। जब बच्चे से प्यार से पूछा तो उसने बताया कि मां बस वाले कडेक्टर अंकल ने उसके साथ गंदी हरकत की है।
बच्चें की मां के मुताबिक बेटे की बात सुनकर वह सन्न रह गई।पति को मामले की जानकारी दी,जिसके बाद वे थाने व स्कूल पहुंचे, परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई।
पीड़ित दंपत्ति अपने मासूम बच्चें को लेकर डीएम अभिषेक पाण्डेय के पास पहुंचे और पूरी घटना बताई,जिसे सुनकर डीएम भी भौचक्के रह गए।
डीएम ने बच्चे को उसके पिता के साथ अलग कमरे में ले जाकर पूरी बात पूछी और जांच के निर्देश दिए। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।












