उपमुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन पुलिसलाइन व जिला जेल का निरीक्षण, दिए निर्देश, कार्यकत्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर किया स्वागत

उपमुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन पुलिसलाइन व जिला जेल का निरीक्षण, दिए निर्देश, कार्यकत्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर किया स्वागत
हापुड़। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बुधवार को हापुड़ पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणधीन पुलिस लाईन व जेल व अन्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हापुड़ पहुंचने पर जिला जेल व निर्माणाधीन पुलिस लाईन का निरीक्षण कर अधिकारियों को
कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए
उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन के निर्माण से पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिससे कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।
इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जिला जेल का निरीक्षण किया।












