आगामी 14 अक्टूबर को गंगा मेला का भूमि पूजन किया जायेगा,

,हापुड़।
गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा मेले का भूमि पूजन आगामी 14 अक्टूबर को विधि विधान से किया जायेगा। जिसके मद्देनजर अपर मुख्य अधिकारी ने मेला स्थल का निरीक्षण कर ठेकेदारों को मेला तैयारी में तेजी लाने के निर्देश दिये है।
अनुसार प्रतिवर्ष जिला पंचायत द्वारा गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले का आयोजन किया जाता है। जिसकी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा एक माह पूर्व से शुरू कर दी जाती है। मेले में गंगा स्नान करने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा राजस्थान,पंजाब,हरियाणा व दिल्ली से करीब 20 से 25 लाख श्रद्घालु आते है। जिला पंचायत व प्रशासन का प्रयास रहता है,कि मेले में आने वाले श्रद्घालुओं को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इसके लिए जिला प्रशासन व जिला पंचायत द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है
जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने बताया कि गंगा के रेतीले मैदान में भव्य मेले का आयोजन के लिए तैयारी कराई जा रही। मेले में आने वाले श्रद्घालुओं को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े,इसका ध्यान रखा जायेगा।
अपर मुख्य अधिकारी शिशुपाल शर्मा ने बताया कि आगामी 14 अक्टूबर को गंगा मेले का भूमि पूजन किया जायेगा। जिसकी स्वीकृति जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने मिली गयी है। उनके द्वारा प्रतिदिन गंगा मेला स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने ठेकेदारों को मेले की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिये है।












