ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

आईकार्ड लेकर गई पत्नी फौजी पति से मांग रही है वापस करनें को 25 लाख रूपयें, एसपी से लगाई गुहार

 

हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी एक फौजी का पत्नी से विवाद के चलते छुट्टी पर घर आए फौजी का आईकार्ड उसकी पत्नी लेकर मायके चली गई। आईकार्ड वापस लौटाने के नाम पर पत्नी ने फौजी से 25 लाख रुपये की मांग की। फौजी ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

गांव महमपुर निवासी अंकित चौधरी ने बताया कि वह भारतीय सेना में कश्मीर के उरी सेक्टर में तैनात है। नौ फरवरी को छुट्टी लेकर फौजी अपने घर आया था।

उनका पत्नी से विवाद चल रहा है। तीन मार्च को उसकी पत्नी पीड़ित का मना का आईकार्ड लेकर अपने पिता के घर बुलंदशहर चली गई।

पत्नी से आईकार्ड के बारे में पूछा तो उसने लौटाने की एवज में पीड़ित से 25 लाख रुपये की मांग की। काफी मिन्नत करने पर भी पत्नी ने आईकार्ड वापस नहीं किया। इस कारण पीडित नौकरी पर वापस नहीं जा पा रहा है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि सीओ पिलखुवा को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page