ATMS College of Education Menmoms
News

अवैध प्लाटिंग ध्वस्त,व्यवासियक भवन किया सील,मचा हडक़पं, जनता से अपील,मानचित्र स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य करें – डाक्टर नीतिन गौड़

-एचपीडीए का ध्वस्तीकरण व सीलिंग अभियान जारी रहेगा

 हापुड़।

 

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ के निर्देश पर गत जुलाई माह में ध्वस्तीकरण व सीलिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को अभियान में पिलखुवा विकास क्षेत्र में अवैध रूप से काटी जा रही प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कराने के साथ-साथ अवैध रूप से निर्मित व्यावसायिक भवन को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्यवाही से अवैध निर्माणकत्र्ताओं व कालोनाइजरों में हडक़ंप मच गया है।

          हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ ने बताया कि पिलखुवा विकास क्षेत्र में ग्राम ढबारसी में रोबिन सिंह व दफेदार खान द्वारा 18000 वर्ग मीटर में अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनी में बुलडोजर से प्लाटिंग को ध्वस्त कराया। इसके अलावा ढबारसी रोड गाजियाबाद में धीरज पुत्र अजय सिंह द्वारा 450 वर्ग मीटर में अवैध रूप से निर्मित व्यावसायिक भवन को सील कर दिया।

        उन्होंने अवैध निर्माणकर्ताओं व कालोनाइजरों से दो टूक कहा कि अवैध निर्माण व प्लाटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध निर्माणों को तत्काल रोक कर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर,ही निर्माण करे,अन्यथा कार्रवाई होगी। प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी अवैध प्लाटिंग,कालोनी व निर्माणों को चिन्हित करने में जुटे है। जिसके बाद उन पर सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जायेगी।

             इस अवसर पर प्रवर्तन प्रभारी प्रवीण गुप्ता,अवर अभियंता सुभाष चंद चौबे,राकेश सिंह तोमर व प्राधिकरण का सचल दस्ता मौजूद रहा। 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page