fbpx
News

दिगंबर जैन मंदिर में शांतिनाथ विधान पाठ का आयोजन

हापुड़।
श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर रविवार को भगवान शान्तिनाथ विधान पाठ का आयोजन हुआ। जैन धर्म के अनुयायियो ने विधान पाठ मे बैठकर पूजा अर्चना की। विधान का आयोजन रितेश शिप्रा जैन के परिवार के सौजन्य से किया गया। विधान की पूजा को जैन विद्धान अभिषेक जैन शास्त्री (नोएडा)ने सम्पन्न कराया। संगीतकार विकास भारद्वाज ने संगीत के माध्यम से भक्तिपूर्ण बनाया। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने कहा की भगवान शान्तिनाथ विधान से सभी प्रकार के कष्टो का नाश होता है, मन शांत व पवित्र बनता है। इसप्रकार के विधान पाठ मे अवश्य शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करना चाहिए। रितेश जैन ने सभी को श्रीफल वितरित किए। इस अवसर पर महामंत्री अशोक कुमार जैन ,सदीप जैन, अनिल जैन क्राकरी वाले,हिमांशु जैन,सरोज जैन, प्रभा जैन, पुष्प,सपना जैन आदि उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page